Bihar Bhumi: खाता, खेसरा, भू नक्शा और भूलेख विवरण 2025 – ऑनलाइन @ bhunaksha.bihar.gov.in

Bhulekh Bihar (Land Record Bihar) की सम्पूर्ण जानकारी: बिहारभूमि पोर्टल जिसे Bhulekh Bihar के नाम से भी जाना जाता है यह एक ऑनलाइन सेवाओं का पोर्टल है जहा पर बिहार भूमि जानकारी खेसरा/खतौनी, भू नक्शा, जमाबंदी पंजी, दाखिल खारिज (Mutation), और अन्य लैंड रिकार्ड्स आदि Online प्राप्त की जाती है। बिहार भूमि का सम्पूर्ण विवरण यहाँ पर दिया गया है।

Bihar Government Revenue and Land Reforms Department (Important Links)

Bihar Bhumi – अपना खाता (RoR) देखें

Page: Apna Khata (RoR)

Bhulekh Bihar
  • जिला चुनने के बाद अपने अंचल चुने।
District and Zone
  • अपना खाता खोजने के लिये सूचि में से मौजा का चुनाव करें, बादमें दिये गए ५ विकल्पों में से एक चुनकर जानकारी दर्ज करे।
  1. मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखे
  2. मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखे
  3. खाता संख्या से देखे
  4. खेसरा संख्या से देखे
  5. खाताधारी के नाम से देखे
apna khata dekhe
  • यहाँ पर हम खाता संख्या से देखे यह विकल्प चुन रहे है, बाद में खाता संख्या दर करके खाता संख्या खोजे पर क्लिक करें।
Bihar bhumi jankari
  • अब आपकी अधिकार अभिलेख (अपना खाता) की प्रति आएगी जिसमे रैयत की जानकारी, खाता/खेसरा नंबर, खाताधारी संख्या, खेत चौहदी, किस्म जमीन आदि जानकारी होगी। इस प्रति को डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए Print पर क्लिक करें।

भू नक्शा बिहार (Map) देखे

Portal: bhunaksha.bihar.gov.in

  • बिहार भू नक्शा /जमीन नक्शा देखने के लिये भू नक्शा बिहार पोर्टल पर जाये और View Map पर क्लिक करे।
  • District, Sub Div, Circle, Mouza, Survey Type, Map Instance, Sheet No. आदि चुने उसके बाद नक़्शे में से प्लाट चुने या फिर सर्च करे उसके बादमें Plot Info के निचे LPM Report पर क्लिक करे।
  • अब भू नक्शा एक PDF में खुल जायेगा यहाँ प्रिंट और उसे डाउनलोड कर सकते है।

Bhumi Jankari – Advanced Search

Portal: Bhumi Jankari – Advanced Search

  • भूमि जानकारी एडवांस्ड सर्च से आप निचे दिये गए लैंड रिकार्ड्स प्राप्त कर सकते है।
  1. Online Registration (2016 To Till Date)
  2. Post Computerisation (2006 To 2015)
  3. Pre Computerisation (Before 2005)
  • आपको जो रेकॉर्ड चाहिए उसे चुनकर जानकारी दर्ज करे और Search पर क्लिक करे।
Bhumi Jankari – Advanced Search

Bihar Bhumi जमाबंदी देखे

Page: Jamabandi Panji

जिला और अंचल चुनें:

सबसे पहले जमाबंदी प्रति पेज पर जाकर अपना जिला (District) और अंचल (Anchal) चुनें। इसके बाद Proceed बटन पर क्लिक करें।

हल्का और मौजा चयन करें:

अब अपना हल्का (Halka) और मौजा (Mauza) चुनें, जिससे संबंधित रिकॉर्ड दिख सकें।

खोजने का तरीका चुनें:

जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए 6 विकल्पों में से किसी एक से खोज करें:

  • भाग वर्तमान / पुष्ट संख्या से खोजें
  • रैयत के नाम से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार खोजें
  • प्लॉट नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें

उदाहरण के लिए — यदि आप प्लॉट नंबर से खोज करना चाहते हैं, तो यह विकल्प चुनें।

कैप्चा भरें और सर्च करें:

सही कैप्चा कोड दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें।